राज्य प्राधिकरण के साप्ताहिक योग कार्यक्रम का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महो. की उपस्थिति में समापन

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला जेल बैतूल में दिनांक 15 जून 2026 से साप्ताहिक योग कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था, जिसका विश्व योग दिवस 21 जून को समापन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल के मुख्य आतिथ्य में एवं समापन अवसर पर उन्होंने समस्त बंदियों एवं उपस्थित लोगो को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है और पुरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा की बीच संतुलन स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। निरंतर योग से बीमारियों से बचाव के अलावा मन की एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। इस अवसर पर सीजेएम श्रीमती संगीता भारती राठौर, जिला प्राधिकरण, सचिव-श्रीमती शर्मिला बिलवार, श्री सोमनाथ राय, जिला जेल अधीक्षक श्री योगेन्द्र तिवारी, आर्ट आफ लिविंग टी के सदस्य – श्रीमती जयश्री शॉह, डॉ निहारिका भावसार, श्री चंदन शाह, श्री प्रमोद शॉह व अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहे। आर्ट ऑफ लिविंग टीम के द्वारा महिला एवं पुरुष बंदियों को पूरे सप्ताह योगाभ्यास करवाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैतूल द्वारा बंदियों को निःशुल्क नालसा लोगों वाली टी-शर्ट उपलब्ध करवाई गई थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours