बैतूल। मप्र में चुनावी मौसम के दौरान इन दिनों राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। बुधवार को मुलताई में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस तो अजब-गजब हो गई है। पहले सोनिया कांग्रेस से कमलनाथ कांग्रेस हुई। टिकट बांटने की फ्रेंचाइजी कमलनाथ ने ले ली। उनके बेटे नकुल नाथ ने टिकट बांट दिए। बाद में जब गदर हुआ तो कमलनाथ ने कह दिया, दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ो। यह अब कपड़ा फाड़ो कांग्रेस हो गई है। बाद में जब और गदर मचा तो अब कई टिकट बदल रहे हैं। कुछ बदल भी दिए हैं। यह अब टिकट बदल कांग्रेस हो गई है। कांग्रेस घबराई है, परेशान है उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। मैं जनता का आभारी हूं।
मुलताई में सीएम शिवराज सिंह ने कहा : सोनिया कांग्रेस, टिकट बदलो कांग्रेस बन गई, बांटने की फ्रेंचाइजी कमलनाथ ने ले ली
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours