सारणी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के महिला मोर्चा द्वारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम की उपस्थिति में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूर्व नापा उपाध्यक्ष भावना बंधु मकोड़े मंडल महामंत्री श्रीमती मेरा गावंडे मंडल उपाध्यक्ष सविता डेहरिया मंडल मंत्री श्रीमती सुनंदा नंदू पाटिल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय सारणी में हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम श्री गणेश जी एवं सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों भाजपा महिला नेत्रीओ ने एक दूसरे को तिलक एवं हल्दी कुमकुम लगाकर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की इसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर सुंदर भजन की प्रस्तुतियां गीतों के माध्यम से पेश की। महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री मीरा गावंडे ने बताया कि यह त्यौहार मकर संक्रांति के बाद महिलाएं अपने पति के दीर्घायु की कामना ईश्वर से करते हैं तथा परिवार के सुख समृद्धि की भी कामना करते हैं ऐसे आयोजन बार-बार होना चाहिए हमने इस आयोजन को करते हुए हमारी हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने मिलन समारोह के साथ-साथ हम बहनों ने एक दूसरे का परिचय भी प्राप्त किया है। इस उपलक्ष में मुख्य रूप से अनीता दवंडे शकुंतला माथनकर सरोज विश्वकर्मा कमला देशमुख अनीता मकोड़े कमला डांगे शर्मिला दुबे राधा अमिता निगम कल्पना मालवीय तुलसी माथनकर ममता धुर्वे लक्ष्मी प्रोमिला पांसे वंदना ठाकरे एवं सैकड़ों भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा ने किया हल्दी कुमकुम का आयोजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours