बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने किया ग्राम भारती महिला मंडल का औचक निरीक्षण, महिलाओं के कार्यों की सराहना

Estimated read time 1 min read

सारनी। आज संस्था ग्राम भारती महिला मंडल में बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का औचक भ्रमण हुआ। इस दौरान उन्होंने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं स्वरोजगार आधारित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा संस्था के कार्यों की सराहना की। जिला कलेक्टर ने संस्था में संचालित आचार निर्माण इकाई, सैनिटरी पैड निर्माण केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र का निरीक्षण कर वहां कार्य कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कलेक्टर महोदय द्वारा स्वाधार निवासरत सभी महिलाओं से मिलकर चर्चा की गई। सभी महिलाओं से संवाद के दौरान उनके रहन सहन एवं व्यवस्थाओ की जानकारी ली गई।भ्रमण के दौरान महिलाओं से प्रशिक्षण, रोजगार एवं उत्पादन कार्यों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की तथा उनके अनुभवों को भी जाना। उन्होंने संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायी बताया।ग्राम भारती महिला मंडल से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देने वाली महिलाऐं पार्वती बागडे, सीतू बेले, अर्चना मोहंती एवं आशा गीरी द्वारा अपने अनुभव व्यक्त किए गए।संस्था परिवार ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से संस्था को आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उक्त कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल संस्था सचिव आरती झरबडे संस्था कोषाध्यक्ष नंदा सोनी, पार्वती बागडे, पूनम शुक्ला, गौरी शर्मा, सुमन सिंग, ज्योति मालवीय, बाली यदुवंशी एवं अन्य महिला सदस्यों के साथ ही कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours