बैतूल। एकात्ममानववाद के प्रणेता, चिंतक,विचारक भाजपा के प्रेरणास्त्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज 25 सितंबर भारतीय जनता पार्टी जिले के सभी बूथ पर मनाएगी। पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जयंती मनाने हेतू बनाए गए मंडल प्रभारी ,मंडल अध्यक्षो से आग्रह किया है कि सभी बूूथो पर जयंती पर कार्यक्रम हो इसकी चिंता करें। उन्हानेे कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारो पर चलकर ही भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास में प्रण प्राण से जुटी है। श्री शुक्ला ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचार जनमानस तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है।
बूथ स्तर पर आज मनाई जाएगी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours