बैतूल। अगर देष के लिए कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नही है। ये देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिखाया है। दृढ इच्छा शक्ति, राष्ट्र के लिए कुछ करने की भावना ने ही श्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में असंभव दिखने वाले कार्यो को संभव कर दिखाया। उक्त विचार भाजपा के प्रदेष कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को होषंगाबाद एवं सिवनी मालवा के कार्यकर्ताओ को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए व्यक्त किए। गौरतलब है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के सफलतम एक साल पूर्ण होने पर पूरे प्रदेष में वीडियो कान्फ्रेसिंग कर कार्यकर्ताओ को उपलब्धियां बता रही है। इसी तारतम्य में श्री खंडेलवाल ने होषंगाबाद ,सिवनी मालवा विधानसभा के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। केन्द्र सरकार के एक साल की उपलब्धियां बताते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि दुसरी बार सत्ता मे आते ही केन्द्र की भाजपा सरकार ने जम्मू काष्मीर से धारा 370, 35 ए खत्म कर दी और लददाख काष्मीर को केन्द्र शासित राज्य बना दिया। मुस्लिम महिलाओ को तीन तलाक से मुक्ति मिल गई। करोडो भारतीयो के आराध्य श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ। नागरिकता संषोधन कानून लागू हुआ तो आतंकवाद पर नकेल कसने के कानून बनाए गए। कोरोना संकट में जिस तरह सरकार ने दृढता से निर्णय लिया उसकी आज पूरी दुनिया में प्रषंसा हो रही है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को जनता तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री ने एक साल में असंभव को संभव कर दिखाया – हेमंत खंडेलवाल
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours