मुलताई। नगर के पूर्व नपाध्यक्ष एवम जन आंदोलन मंच के रवि यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे प्रतिदिन की तरह ही शाम को घूमने निकले थे इसी दौरान उन्हें अटैक आया जिस पर तत्काल उनके साथ मौजूद मित्रों ने उन्हें सरकारी अस्पताल लाया जहां हालत नाजुक होने से नागपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी दौरान उनका निधन हो गया। रवि यादव के निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर फैल गयी तथा अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। अस्पताल में डॉ पल्लव द्वारा मौत की पुष्टि की गई। रवि यादव एक दबंग नेता के तौर पर पहचाने जाते थे जिन्होंने जन आंदोलन मंच के माध्यम से नगर हित के कई मुद्दे उठाए और उनका समाधान कराया। रवि यादव के अचानक निधन से नगर की राजनीति में भी एक शून्य हो गया है।
पूर्व नपाध्यक्ष रवि यादव का हार्ट अटैक से निधन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours