पूज्यनीय संतो के हत्यारों पर हो कड़ी कार्यवाही – जतिन अरोरा

Estimated read time 0 min read

सारनी। महाराष्ट्र के पालघर में हुई संतो की हत्या के विरोध में घोड़ाडोंगरी संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा को सौंपा।संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं बजरंग दल के पूर्व जिला सयोंजक जतिन अरोरा ने बताया कि पालघर में पुलिस के सामने दरिंदो ने हमारे पूज्यनीय संतो की हत्या कर दी।जिस दृश्य को देखने की भी हिम्मत तक नही हो रही ।सब कुछ होता रहा और पुलिस मूक दर्शक बन कर देखती रही ।आज देश के वो लोग कहाँ है जो अवार्ड वापस करने एवं देश मे भय लगने की बात करते थे वह सभी इस समय चुप्पी साधे बैठे है लेकिन हिन्दू समाज ऐसी घटना पर चुप नही बैठेगा। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कर महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
समित के सचिव एवं भाजयुमो के जिला मंत्री विकास सोनी ने बताया कि इतनी बड़ी घटना होने पर हिंदुत्व का दम्भ भरने वाले शिवसेना के नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना चाहिए ।श्री सोनी ने कहा कि इस घटना से सम्पूर्ण हिन्दू समाज मे रोष है आज बाला साहब जिंदा होते तो पूज्यनीय संतो की जिंदगी बच जाती।समिति के कोषाध्यक्ष एवं भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आभाष मिश्रा ने बताया कि घर पर परिवार के लोग न्यूज़ चैनल पर यह दृश्य देखकर घबरा उठे है । लॉकडाउन के दौरान इस प्रकार को घटना से यह साफ है कि महाराष्ट्र में दहशतगर्दीयो की सरकार है।जिन संतो को हम पूजते है उन संतो की यह दशा का जो भी दोषी है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए घोड़ाडोंगरी संघर्ष समिति इस घटना का विरोध करती है

More From Author

+ There are no comments

Add yours