सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में रविवार 12 मार्च 2022 को लोक अदालत का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम के निर्देशन में आयोजित लोक अदालत में जलकर, संपत्तिकर, समेकित कर समेत अन्य करों के बकाया की वसूली की गई। लोक अदालत में कुल 110 प्रकरणों को रखा गया। इसमें से 38 प्रकरणों का निराकरण किया गया। कुल 4 लाख 30 हजार 867 रूपये की वसूली भी की गई। सीएमओ श्री मेश्राम ने आम लोगों से बकाया करों को जल्द से जल्द नगर पालिका में जमा करने का आग्रह किया। इस लोक अदालत में हितेश शाक्य,सुखदेव बोरहपी, गुरूदेव हाथिया, अनुराग सहगल, सुखदेव डोगरे समेत अन्य उपस्थित थे।
नगर पालिका की लोक अदालत में 110 में से 38 प्रकरणों का निराकरण, 4.30 लाख की वसूली
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours