बैतूल। जिले के पाढर के समीपस्थ ग्राम पलासपानी में अतिवृष्टि से मकान ढह जाने के कारण वहां रह रहे लोगों को शासकीय स्कूल में शिफ्ट कराकर उनके लिए खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई। तहसीलदार घोड़ाडोंगरी मोनिका विश्वकर्मा ने पाढर अस्पताल पहुंचकर दीवार गिरने से घायल होकर वहां भर्ती हुए दो लोगों के स्वास्थ्य एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। श्रीमती विश्वकर्मा ने बताया कि प्रभावित लोगों को राहत राशि उपलब्ध कराने के लिए आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाया गया है।
तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर मकान ढह जाने घायल हुये लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
+ There are no comments
Add yours