सारनी। भारतीय कोयला मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं महामंत्री ओंमकार शुक्ला ने बताया कि जेबीसीसीआई-11 की चौथी बैठक कोलकाता में आपने उपस्थित सभी को आश्वासन दिया था। कि जेबीसीसीआई.-११ की पांचवी बैठक जून 2022 माह में सम्पन्न करायेंगे। लेकिन कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा एक तरफा निर्णय लेकर उपरोक्त संदर्भिय पत्र के अनुसार दिनांक 4 जुलाई 2022 के बैठक का पत्र कोल इंडिया मुख्यालय द्वारा जारी किया गया। जिसका भारतीय कोयला मजदूर संघ पुरजोर विरोध दर्ज कराया है। कोल मजदूरों के बेतन समझौता की पिछली बैठकों में प्रबंधन द्वारा 3 प्रतिशत एमजीबी की शुरुआत एवं पांचवी बैठक लेने मे कोल इंडिया प्रबंधन की टालामटोल की नीति से साफ जाहिर होता है कि कोल मजदूरों के वेतन समझता को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं है। जिससे कोल मजदूरों में प्रबंधन के प्रति काफी असंतोष व्यात्त है। और किसी भी समय औद्योगिक शांति भंग होने की प्रबंल संभावना है। जिसके बाद भारतीय कोयला मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर घुरडे ने पत्र लिखकर मांग की है कि पिछली बैठक में तय अनुसार प्रबंधन जून 2022 माह में जेबीसीसीआई -11 की पांचवी बैठक का आयोजन करें।
जून माह में जेबीसीसीआई -11 की पांचवी बैठक का आयोजन की मांग
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours