जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री मठारदेव शिखर मंदिर कुएं एवं पेयजल सप्लाई टंकियों की श्रमदान से सफाई की, मोटरपंप भी दुरूस्त किया

Estimated read time 0 min read
  • कुए से कचरा निकालकर किया साफ, मंदिर व श्रद्धालुओं के उपयोग आता है पानी

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा अभियान के सोमवार 4 मई को वार्ड 9 स्थित श्री मठारदेव बाबा शिखर मंदिर स्थित सार्वजनिक कुएं की श्रमदान के माध्यम से सफाई की। कुएं से काई, पत्तियां और कचरा निकालने के बाद ब्लिचिंग डालकर साफ किया गया।
नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे है। सोमवार को नपा की टीम वार्ड 9 स्थित श्री मठारदेव बाबा मंदिर शिखर स्थित कुए पर पहुंची। यहां सार्वजनिक कुएं से कचरा निकाला गया। ब्लिचिंग डालकर इसे साफ किया गया। इस कुए का पानी आवश्यकतानुसार मंदिर में उपयोग होता है। साथ ही श्रद्धालु भी इसका उपयोग करते हैं। इस मौके पर सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, सहायक गुरुस्वामी एरूलू समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कुएं के अलावा यहां शिखर मार्ग व शिखर पर स्थित पानी टकियों की सफाई भी की गई। कुएं के मोटरपंप की सर्विसिंग भी की गई।।

More From Author

+ There are no comments

Add yours