
बैतूल/घोड़ाडोंगरी। सावन महीने के चौथे सोमवार पर रानीपुर क्षेत्र के से कुछ दूरी पर स्थित छोटा महादेव भोपाली मैं जिलाधीश राकेश सिहं आदेश अनुसार रानीपुर के समीप भोपाल स्थित शिव गुफा के ऊपर की चट्टान में दरार पड़ने से दुर्घटना की संभावना तथा कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए छोटा महादेव भोपाली में दर्शन के लिए रोक लगा दी गई। रानीपुर थाना क्षेत्र होते हुए भोपाली छोटा महादेव जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाकर रानीपुर थाना क्षेत्र पुलिस एवं रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा पहरेदारी की जा रही है। जिलाधीश के आदेश के अनुसार सोमवार को लॉकडाउन होने के बावजूद भी जो लोग वहां पहुंच रहे हैं। उन पर रानीपुर थाना प्रभारी नीरज पाल द्वारा चालानी कार्रवाई की जा रहे। शाहपुर एसडीएम राधेश्याम बघेल एवं घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने भी मौके पर छोटा महादेव भोपाली निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
+ There are no comments
Add yours