- जगह जगह में बन गई नालियां
- बारिश का पानी नालियों में भरा
सारनी। रिलायंस कंपनी ने 5 जी के लिए शहर भर में लगी पेविंग ब्लाक को उखाड़ दिया है। पेविंग ब्लाक भारी संख्या में टुट गई है। जिसके चलते नपा को लाखों का नुकसान हुआ है। नपा प्रशासन ने एक माह पहले ही शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लाखों रुपयो की लागत से पेविंग ब्लाक लगाये थे। टेलीफोन कंपनी ने 5 जी लाइन के लिए पूरे शहर में खुदाई करके पेविंग ब्लाक को उखाड़ दिया है।इतना ही नही खुदाई करने की वजह से जगह जगह नालियां बन गई । उन नालियों में बारिश का पानी भर गया है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतें हो रही है। नागरिकों का कहना है कि लाखों रुपयों के पेविंग ब्लाक खराब करने वाली टेलीफोन कंपनी से वसूली की जाये। नागरिकों ने कहा कि टेलीफोन कंपनी से वसूली कर नये सिरे पेविंग ब्लाक लगाये। जिससे लोगो को बारिश के दिनों में दुर्घटनाओं से बच सकते है।
इनका कहना है
टेलीफोन कंपनी ने नपा कार्यालय में पैसा जमा किया है बरसात के बाद काम कराया जायेगा। सीके मेश्राम नपा सीएमओ, सारनी
+ There are no comments
Add yours