किराड़ समाज प्रतिभा सम्मान समारोह

Estimated read time 1 min read

सारनी। किराड़ समाज के श्रीराम सभागृह में 25 वां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कुलराज नरवरे अध्यक्ष किराड़ समाज संगठन बैतूल की अध्यक्षता एवं सुशील लिल्होरे महाप्रबंधक सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जीनके साथ प्रमिला सिमैया महिला जिलाध्यक्ष बैतूल, प्रवीण नरवरे अध्यक्ष किराड़ कर्मचारी समिति बैतूल, इंदीरावति लिल्होरे , डा. श्रेया मोहने, पूनम बनखेड़े, सुनीता गढ़ेकर, माधुरी अमरुते, ज्योत्सना लोहारे, रामकला चौहान मंचासीन रहे। मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कर्मचारी समिति अध्यक्ष प्रवीण नरवरे द्वारा उपस्थिति समाज जनों एवं प्रतिभाओं का मंच से स्वागत कर पच्चीसवे प्रतिभा सम्मान समारोह की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि इस अवसर पर कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं एवं उच्च शिक्षा स्तर तक के लगभग 300 प्रतिभावान स्वजातीय छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मेंडल मां सरस्वती की प्रतिमा दे कर सम्मानित किया गया। समाज के उद्यमी एवं शिक्षक दिलीप सूर्यवंशी ने युवाओं को समाज को विकसित करने हेतु उद्योग व्यवसाय के महत्व से अवगत कराया और अपनी ओर से सहयोग मार्गदर्शन करने का आश्वासन दिया आईटीआई प्रिंसिपल श्री बनखेड़े जी ने युवाओं विद्यार्थीयों को तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। वक्ताओं ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को जीवन में धार्मिक महत्व, शिक्षा के विकास, लव जिहाद से बचने, सामाजिक विकास, सामाजिक एकता पर विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इसी के साथ विशिष्ट दीर्घा में टीसी सूर्यवंशी, सेवाराम नरवरे पूर्व समाज संगठन अध्यक्ष, जीडी नरवरे एवं फुलचंद महादुले पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी समिति, दिलीप सूर्यवंशी, मिश्रीलाल डढ़ोरे अध्यक्ष भवन समिति, दुर्गाप्रसाद सूर्यवंशी सचिव भवन समिति, संजय घिडोडे संयोजक कर्मचारी समिति, संजय सरोदे, सूरज लाल हारोड़े, धनराज मोहने, कृष्णा सुजाने महामंत्री समाज संगठन, तुलाराम सूर्यवंशी सरपंच ग्राम पंचायत सर्रा, नरेन्द्र गढ़ेकर जनपद अध्यक्ष, डा. आनंद नरवरे, चंद्र किशोर लिल्होरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं, पालकगण, एवं कर्मचारी समिति सदस्यों सहित लगभग 700 से 800 समाज जनो मातृशक्तियो की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान मंच संचालन दुलीचं हारोड़े जी ने एवं शिवदास सोलंकी ने आभार व्यक्त किया उपस्थित जनों के भोजन उपरांत सफलता पूर्वक कार्य क्रम सम्पन्न हुआ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours