बैतूल। भाजपा में कार्यकर्ता निर्माण एक सतत प्रक्रिया है, और कार्यकर्ता निर्माण के लिए प्रषिक्षण वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उक्त उदगार भाजपा के प्रदेष कोषाध्यक्ष, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने जिला कार्यालय विजय भवन में बैतूल गंज और कोठीबाजार मंडल कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में व्यक्त किए। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ,बैतूल गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, मंडल वर्ग प्रभारी पूरन साहू,कैलाष धोटे प्रमख रूप से उपस्थित थे। दोनो मंडल की कार्यकारिणी बैठक में 23,24 दिसंबर को लगने वाले प्रषिक्षण वर्ग की तैयारीयो को लेकर चर्चा हुई। प्र्रमुख वक्ता हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिषा निर्देषो के तहत वर्ग आयोजित हो। उन्होने कहा कि दो दिवसीय प्रषिक्षण वर्ग में विषय प्रर्वतक विभिन्न विषयो के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति सिंद्वातो पर अपने विचार रखेगेें। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि प्रदेष नेतृत्व ने इस बार संगठन मंे युवाओ को मौका दिया है। नेतृत्व द्वारा दिए गए विष्वास पर हम सबको खरा उतरना है। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी में काम करने वाले पदाधिकारियो को अनुषासन का ध्यान रखकर ही काम करना चाहिए।
कार्यकर्ता निर्माण में प्रषिक्षण वर्गो की महत्वपूर्ण भूमिका – हेमंत खंडेलवाल
+ There are no comments
Add yours