सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन दो मे कार्यरत सैयद याकूब वरिष्ठ संयत्र सहायक जिनका आकस्मिक निधन नागपुर में हुआ । स्व सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा उनकी पत्नी सैयद सरिता को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये साठ हजार का चेक भुगतान पत्र उनके पाटाखेडा वार्ड नं एक हनुमान मंदिर के पास आवास पर दिया । स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का मूल उद्देश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है । कंपनी केडर के नियमित कर्मचारी अधिकारी भी स्व सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते हैं । समिति के नियमित सदस्य जो सेवानिवृत्त स्वैच्छिक सेवा निवृत्त होते हैं , उन्हें भी सहयोग राशि के साथ ही स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है । वर्तमान में सेवा निवृत्त कर्मचारी अधिकारी समिति को अनुदान स्वरूप आर्थिक सहयोग निरंतर कर रहे हैं , समिति उनके सहयोग के कृतज्ञ है । श्रीसिगाजी ताप विद्युत गृह स्थानान्तरित हुए कर्मचारी अधिकारीयो का रिकॉर्ड भी अपडेट किया जा रहा है । इस मौके पर धर्मेश मालवीय , राजेंद्र पाटील भी उपस्थित थे ।
आश्रित परिवार को दिया 60 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग
Posted on by Vishal
+ There are no comments
Add yours