हाईस्कूल फुटबाल ग्राउंड सारणी कमें खेल एव युवक कल्याण विभाग बैतूल के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन निशुल्क खेल शिविर हुआ प्रारंभ

Estimated read time 0 min read

सारणी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारणी में निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन खेल एवं युवक कल्याण विभाग बैतूल के मार्गदर्शन में उत्कल स्पोर्ट्स क्लब सारणी द्वारा आयोजित किया गया है । ग्रीष्मकालीन खेल शिविर के कोच प्रशिक्षक रंजीत डोंगरे एव रामा पवार ने बताया कि विगत कई वर्षों से हाई स्कूल पर फुटबॉल ग्राउंड सारणी में खेलो एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु शासन की योजना के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन निशुल्क हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें फुटबॉल वॉलीबॉल कबड्डी खो खो इत्यादि अन्य सभी खेलो नियम प्रशिक्षण खेलो की कौशलता क्षमता तकनीकी बारीकियां बच्चों को शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास स्तर को बढ़ाए जाने हेतु समर कैंप में प्रयास किए जाएंगे। खेल एव युवक कल्याण विभाग बैतूल के जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील एव घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कॉर्डिनेटर शैलेन्द्र शर्मा के ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रीष्म कालीन खेल शिविर के खिलाड़ियों बच्चों का ऑनलाइन पंजीयन एवं पंजीयन हाईस्कूल फुटबाल ग्राउंड सारणी में जिसमे 6 बर्ष की आयु से 25 वर्ष तक
के खिलाड़ी बच्चे ग्रीष्मकालीन कालीन निशुल्क खेल शिविर में पंजीयन कर सुबह शाम प्रशिक्षण में भाग ले सकेंगे। सारणी नगर के बच्चों खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावक से निवेदन है किया जाता हैं अधिक से अधिक संख्या में आकर अपने खिलाड़ी स्वय का एव अभिभावक अपने बच्चों का खेल प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन पंजीयन करने कर सकते है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours