सांसद ने कोविड 19 बचाव हेतू दिए एक करोड रूपये

Estimated read time 0 min read
  • मुलताई कोविड सेंटर में आक्सीजन सप्लाई पाईपलाईन शुरू करने, चिकित्सको की कमी दूर करने कलेक्टर से की चर्चा

बैतूल। क्षेत्रीय भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने सांसद निधि से जिले के सभी दस विकाखंडो में कोविड 19 बचाव हेतू एक करोड रू. की राषी प्रदान की है। इसी राषी से प्रति विकास खंड में दस दस लाख रूपये से आक्सीजन कंसेंट्रेटर , वेंटीलेटर, सीपेप मषीन व आवष्यक सामाग्री क्रय करने के निर्देष दिए है। सांसद श्री उइके ने सोमवार को इस संबध में कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस से फोन पर चर्चा भी की और उनसे इस संबध में शीघ्र आवष्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। गौरतलब है कि पूर्व मंे भी सांसद निधि से जिले को 25 लाख रू.कोविड 19 नियंत्रण हेतू स्वीकृत किए गए है।  फोन पर हुई चर्चा में सांसद श्री उइके ने कलेक्टर से मुलताई में कामथ स्थित कोविड केयर सेंटर हेतू आक्सीजन सप्लाई हेतू पाईप लाईन का कार्य भी शीघ्र पूरा करने को कहा है। उन्होने कहा कि मुलताई कोविड सेंटर में चिकित्सको की कमी है। इस हेतू शीघ्र चिकित्सको की कमी दूर की जाए। उन्होने कोविड सेंटर में आक्सीजन की कमी को भी दूर करने को कहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours