विनोद खटीक गए, उरांव वापस आये, जिला आबकारी अधिकारी एसके उरांव हुए बहाल

Estimated read time 0 min read

बैतूल। जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव का निलंबन से बहाल किया गया है और उन्हें फिर बैतूल का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है । 21 मार्च को टेंडर प्रक्रिया के दौरान श्री उरांव को वाणिज्य कर विभाग ने निलंबित कर दिया था और उन्हें कार्यालय उप आयुक्त आबकारी संभागी उड़नदस्ता जबलपुर में अटैच किया गया था । इस दौरान भोपाल में पदस्थ जिला आबकारी अधिकारी  विनोद कुमार खटीक को बैतूल का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया था। बुधवार को मध्यप्रदेश शासन वाणिज्य कर विभाग के उप सचिव  एसडी रिछारिया ने  उन्हें  निलंबन से बाहर कर दिया है और पुनः बैतूल जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है आदेश के बाद श्री खटीक रिलीव हो गए और श्री उरांव ने पदभार ग्रहण कर लिया है ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours