सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा की तवा खदानपुर रविवार को आईएलओ हर वर्ष इस अवसर पर एक अलग विषय या विषय की घोषणा करता है वर्ष 2024 के लिए विषय बदलती जलवायु में काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना मुख्य विषय रहा है जो श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर नए डाटा का खुलासा करता है इस विषय को लेकर संगोष्ठी का कार्य भी किया गया। कोल इंडिया एससी एसटी एम्पलाई संगठन (सिस्टा) पाथाखेड़ा के उपाध्यक्ष कैलाश चौकीकर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस रविवार को तवा खान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खान सुरक्षा अधिकारी प्रमेय रामटेके ने विश्व दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी कैलाशम झल्ला खान प्रबंधक सुबोध सिंह ने सुरक्षा ध्वज फहराया और सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अपने कार्य स्थल पर कैसे काम किया जाता है बताया। सुरक्षा समिति सदस्य कैलाश चौकीकर ने उपस्थित सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई और कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस की थीम “व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव” पर गर्मी के दिनों में उच्च तापमान में कार्य करते समय ली जाने वाली सावधानियों के विषय पर सभी को जानकारी प्रदान की है। श्री चौकी करने बताया कि वर्ष 2003 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ ने त्रिपक्षीयता और सामाजिक संवाद की परंपरा शक्तियों का लाभ उठाते हुए कार्य स्थल पर दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम पर जोर देने के लिए विश्व दिवस सम्मान शुरू किया गया और वर्ष 2003 से लगातार इस पर अमल करने का कार्य किया जा रहा है जो निश्चित तौर से श्रमिकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।इस अवसर पर खदान में बड़ी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी सुरक्षा समिति सदस्य श्रम संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वायु परिवर्तन को लेकर जताई गई चिंता
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours