वन विभाग की कारवाई से सागौन माफियाओं में हड़कंप

Estimated read time 0 min read
  • वन विभाग ने पकड़ी अवैध सागौन के लट्ठे

सारनी। उत्तर वन परिक्षेत्र सारणी अंतर्गत विभाग ने अवैध सागौन के लट्ठे बरामद किए हैं। साथ ही एक आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 2502 पंजीबद्ध किया है। वन विभाग सारनी रेंजर एस नायक से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि परिक्षेत्र सहायक व्रत पाथाखेड़ा और चोपना के कर्मचारी व सुरक्षा विभाग द्वारा रात्रि लगभग 8 बजे ग्राम बर्री ढाना निवासी शिवदयाल वल्द रामनाथ यादव के खेत में पहुंचकर रामनाथ यादव को बुलाया और रामनाथ की मौजूदगी में तलाशी की गई। इस दौरान खेत में रखे भूसे के ढेर में अवैध रूप से रखी पांच नग सागौन की सिल्लियां मिली, जो करीब 0.094 घन मीटर है। इसके बाद वन विभाग द्वारा शिवदयाल वल्द रामनाथ यादव उम्र 48 वर्ष निवासी बर्री ढाना चोपना के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया। परिक्षेत्र सहायक व्रत पाथाखेड़ा ने बताया आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा इन दिनों सक्रियता से सघन वन क्षेत्र में निरीक्षण किया जा रहा है। वही इस मामले में कार्रवाई करने में सारनी रेंजर एस नायक,पाथाखेड़ा डिप्टी रेंजर हवसू उईके,कार्यवाहक वनपाल देवेन्द्र मालवीय, वनरक्षक अंजनी दिवेदी,आकाश प्रधान शामिल है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours