- आमला सहित ग्रामीण अंचलों में वट वृक्ष की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की मांगी कामना
आमला। वट सावित्री पर्व के अवसर पर सोमवार को आमला नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धा एवं आस्था से व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर वट (बरगद) वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मंगलकामना और पति की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नगर के विभिन्न मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी श्रद्धालु महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा और महिलाओं ने व्रत का पालन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
+ There are no comments
Add yours