महेन्द्र मिसिर स्मृति समारोह का रंगारंग विधायकगणो के हस्ते समापन

Estimated read time 1 min read

भोजपुरी साहित्य अकादमी की यह प्रस्तुति व आयोजन बहुत सराहनिय है- डा० योगेश पण्ड्रांग्रे

महेद्र मिसर जी के गीतो व नृत्य की शानदार प्रस्तुति सराहनिय- गंगा उइके

पाथाखेड़ा क्षेत्र मे विभिन्न भाषा विभिन्न जाति विभिन्न संस्कृति के लोग निवास करते हैं – सुधाकर पवाँर

समस्त भोजपुरी समाज व भोजपुरी एकता मंच को सुन्दर आयोजन के लिये साधुवाद – किशोर बरदे

बैतूल/ सारनी। भोजपुरी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश शासन के द्वारा आज से 2 दिवसीय महेंद्र मिसिर स्मृति समारोह का रंगारंग समापन पाथाखेड़ा के आफिसर्स क्लब मे हुआ! आज के मुख्य अतिथी आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे, घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवाँर, पूर्व कोल इंडिया प्रभारी बंसत राय,नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवाँर, वरिष्ठ नगर पालिका स्वच्छता निरिक्षक कमल किशोर भावसार, भोजपुरी समाज के मार्ग दर्शक सूरजदेव सिह,कामेश्वर राय, भोला कान्ती, भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह,अरुन सिह, कमलेश सिह, विक्की सिह, कालिमाई व्यपारी संघ अध्यक्ष रमेश हरोड़े, भारत अरोरा, देवेन्द्र भादे,अशोक विद्रोही, विधायक प्रतिनिधी जीपी सिह, सुधा चन्द्रा, देवेन्द्र सोनी, मोहन मोरे सारनी मण्डल अध्यक्ष गोलू राजपूत,बगड़ोना मण्डल अध्यक्ष दिपक सिनोटिया, की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम शुभारंभ में दीप प्रज्ज्वलित किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में भोजपुरी एकता मंच के पदाधिकारी द्वारा आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार जी , घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ऊईके को पुष्प को देकर आत्मीय स्वागत से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम भोजपुरी रचनाओं की सांगीतिक प्रस्तुति गोरखपुर से पधारी सुश्री इन्दू गुप्ता जी द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई जिसमे पहली प्रस्तुति अंगूरी मे डसले बिया नगीनिया रे हे ननदो पिया के बोलाई द! दूसरी प्रस्तुति पनिया के जहाज से पलटनिया बनी आइहा पिया, ले ले आई है हो पिया सेनुरा बंगाल से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गयी गोदना गीत केहू गोदवाई का हो गोदनवा ने श्रोताओं ने सराहा! इसके पश्चात बिहार पटना से पधारे हुए अनध सांस्कृतिक संस्था एवं साथी पटना डांस ग्रुप के कलाकार सोनाली सरकार, अंशु कुमारी, प्राची कुमारी, तनु कुमारी, प्रतिभा रानी, विकास कुमार, विवेक कुमार द्वारा सुंदर-सुंदर की गीतो पर आकर्षक झांकी के साथ नृत्य नाटिका की प्रस्तुतिकरण को लोगों ने खुब सराहा! कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र में अनेकता में एकता की शक्ति देखी जा सकती है ।पाथाखेड़ा में विभिन्न भाषा , विभिन्न जाति,विभिन्न संस्कृति के लोग निवास करते हैं, परंतु सभी लोगों में एक दूसरे की संस्कृति को आदर एवं सम्मान करने की परंपरा सभी लोगों को पाथाखेड़ा से सीखना चाहिए। आज भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा महेंद्र मिसर स्मृति समारोह के आयोजन में न केवल भोजपुरी समाज अपितु भोजपुरी भाषा के सम्मान में पाथाखेड़ा में निवासरत अन्य समाज के लोग भी यहां उपस्थित है, यही हमारी अनेकता में अनेकता की शक्ति है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमला सारणी के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी ने कहा कि मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के द्वारा भोजपुरी साहित्य अकादमी के माध्यम से भोजपुरी एकता मंच के सहयोगात्मक भूमिका के साथ आज इस महेंद्र मिसर स्मृति समारोह में आकर मुझे बड़ा आनंद अनुभव हो रहा है ।प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा पाथाखेड़ा क्षेत्र में कराया जाता है । इसमें हमें भारत के विभिन्न उत्तर भारतीय भाषा के अच्छे-अच्छे कलाकारों के द्वारा महेंद्र मिसर जी की स्मृति में रचनाओं का रसास्वादन करने का अवसर मिलता है। साथ ही महेंद्र मिसर जी के गीतों पर सुंदर-सुंदर नृत्य नाटिका देखने का अवसर भी मिलता है ,निश्चित ही भोजपुरी साहित्य अकादमी कि यह प्रस्तुति बहुत सराहनीय है। आगामी समय हम सभी मिलकर यह प्रयास करेंगे की और कितना अच्छा इस कार्यक्रम को बनाने में हम अपनी भूमिका निभा सकते हैं ।भोजपुरी एकता मंच का सहयोग इस कार्यक्रम में अतुलनीय रहता है । इस अवसर पर उपस्थित विशाल मात्रा में भोजपुरी समाज एवं अन्य समाज से पधारे लोग जो एक दूसरे के संस्कृति का सम्मान करते हुए सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए उपस्थित हुए हैं, यह केवल मेरी विधानसभा क्षेत्र के पाथाखेड़ा में ही देखने को मिलता है ।भोजपुरी समाज के प्रमुख त्योहार छठी माई के पूजन स्थल सारणी में स्थित छठ घाट का भी नगर पालिका के माध्यम से लगभग एक करोड रुपए की लागत से घाट निर्माण , पेविंग ब्लॉक ,लाइटिंग की सुविधा एवं विभिन्न अन्य सुविधाओं का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।इसके लिए नगर पालिका परिषद को बहुत-बहुत साधुवाद। आज भोजपुरी एकता मंच द्वारा मुझे एवं मेरी सहयोगी नगर पालिका को जो सम्मान दिया गया इसके लिए मैं हृदय की अंतिम गहराइयों के साथ आप सभी का धन्यवाद ज्ञापन करता हूं ,ऐसा ही विश्वास आपका मुझ पर बना रहे और मैं क्षेत्र के विकास के लिए काम करता रहूं यही आप सभी से उम्मीद है ।इस कार्यक्रम को घोड़ादोगरी विधायक श्रीमती गंगा ऊईके जी ने संबोधित करते हुए, समस्त भोजपुरी समाज को इस कार्यक्रम की शुभकामनाएं प्रेषित की और आयोजन समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिकाअध्यक्ष किशोर बरदे द्वारा महेंद्र मिसर स्मृति समारोह के आयोजन ,मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के भोजपुरी साहित्य अकादमी को पाथाखेड़ा क्षेत्र में इतना सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद व्यापित किया गया। समस्त भोजपुरी समाज एवं भोजपुरी एकता मंच के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को इतनी सुंदर आयोजन के लिए साधुवाद ज्ञापित किया गया तथा अन्य समाज के लोग जो एक दूसरे की संस्कृति को परम आदर,सम्मान के साथ देखते हैं ,ऐसे देवतुल्य श्रोता प्रेमियों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ,सभी का आभार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने अपने सुंदर-सुंदर शब्दों के साथ सम्मानपूर्वक सफल संचालन किया , भोजपुरी एकता मंच के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष रंजीत सिह के नेतृत्व मे कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को भोजपुरी एकता मंच की ओर से छठ घाट पर सिढियो के निर्माण, पेवीगं ब्लाक, लाइट व्यवस्था का कार्य शुरू होने पर शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोजपुरी एकता मंच के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिह, नन्हे सिह, लक्ष्मण साहू, अरविन्द सिह, संतोष यत्ती, मिन्टू राय, सुभाष चौरसिया, सुनील सिह, हरेन्द्र भारती, सुभाष सिंह, मो ताज, प्रकाश शिवहरे, नकूल गुप्ता, भोला सिह, शम्भू सिह, आई पी सिह, मुकेश यादव, चेतन गुप्ता, राणा प्रताप सिह, शिबू सिह, बाबू सिह, हलचल गुप्ता, विक्रम सिह, अमीत राय, कुन्दन, विनय मदने, अजय बग्गा,भीम बहादूर थापा, योगेश बर्डे, छाया अतूलकर, पूनम शुक्ला, बेबी ठाकूर, मो ताहिर, सुनीता यादव,आशा डेहरीया, ज्योति डेहरिया, दिनेश यादव, प्रकाश डेहरिया, गुमान सिह रघुवंशी, मुमताज शेख, वरिष्ठ पत्रकार विलाश चौधरी, नन्हे चन्द्रवंशी, कालि चौरासे, जावेद शेख समस्त पार्षद गण,भाजपुरी साहित्य अकादमी के कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश मैथिल अमन सक्सेन कार्यक्रम सहायक रजनीश कुशवाह कार्यक्रम के मंच संचालक भोपाल से पधारे योगेश भारद्वाज की गरिमामय उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ!

More From Author

+ There are no comments

Add yours