सारनी। बैतूल में 5 जनवरी मंगलवार को राष्ट्रीय हिन्दू सेना की जिला बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला सहित अन्य कार्यकारिणी नियुक्त की गई। जिसमें यह बताया गया कि पूरे बैतूल जिले में गौ तस्करी, धर्म परिवर्तन जोरो पर चल रहा है। इसको रोकने के लिए हमे पूरे जिले में हिंदुत्व की मशाल जगाने के लिए जिले में हिन्दू युवा एकता शक्ति सम्मेलन कराना होगा जिससे कि युवाओं में कितनी हिंदुत्व शक्ति है दिख सकेगी। वही इस बैठक में सारनी से जीत आम्रवंशी के कार्य एवं हिंदुत्व के प्रति जागरूकता देखकर प्रान्त अध्यक्ष पवन मालवीय की सहमति एवं प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय के द्वारा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया। विभाग एवं जिले में दायित्वों की घोषणा भी की गई। जबकि इसके अलावा अन्य नियुक्तियों में विभाग संयोजक ललित दाबडे, विभाग उपाध्यक्ष नितेश बड़ौदे, विभाग मिडिया प्रमुख सुरज खड़िया, विभाग प्रवक्ता अखलेश वाघमारे, जिला उपाध्यक्ष जीत आम्रवंशी, जिला मंत्री रूपराव भट्टकरे, जिला सह संगठन मंत्री युवराज नागले, तहसील उपाध्यक्ष सप्पू खडसे, तहसील अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी अजय बाण, वार्ड अध्यक्ष नवीन पटेल आदि की घोषणा की गई। जिसके साथ ही मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय एवं मध्य भारत प्रांताध्यक्ष पवन मालवीय, विभाग उपाध्यक्ष राजा बारस्कर की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई। वही बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीपक कोसे, जिला उपाध्यक्ष मनीष मालवीय, जिला सह संयोजक राजा चौहान, जिला सुरक्षा प्रमुख कमलेश खड़िया, जिला सह गौरक्षा प्रमुख जितेन्द्र प्रजापति, जिला संगठन मंत्री गंगाधर रफ्तार, तहसील अध्यक्ष अर्जुन चौहान, तहसील संयोजक अजय खवादे, तहसील सह संयोजक हरिपाल नागले, नगर उध्यक्ष नितिन पटेल , तहसील सह संयोजक आठनेर नितिन नरवरे, नगर अध्यक्ष खैडी सांवलीगढ़ नवल प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष कपिल गंगारे सहित बैठक में सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित हुए।
राष्ट्रीय हिन्दू सेना की कार्यकारिणी गठित जित आम्रवशी जिला उपाध्यक्ष बने
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours