युवक कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग

Estimated read time 1 min read

आमला। नगरपालिका में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेसियों में हर्ष है। यहां अचानक भाजपा की जीत तय होते-होते अचानक पासा उलट पड़ गया और कांग्रेस ने नगर सरकार बनाने में सफलता अर्जित कर ली। इधर कांग्रेस की इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिया जा रहा है। बताया जाता है कि कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख ने नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने पुरूष पार्षदो की जिम्मेदारी  युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यशवंत हुडे,मनिष नगले को दी थी  इनकी मेहनत के कारण कांग्रेस नगरपालिका में अपनी सरकार बनाने में सफल हो गई। यहीं कारण है कि जिले के एकमात्र भाजपा विधायक के क्षेत्र में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। आमला में युवक कांग्रेस के नितिन गाडरे अध्यक्ष व किशोर माथनकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस जीता का श्रेय कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख को दिया जा रहा है। जिन्होंने युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, युवक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष यसवंत हुडे व मनीष नागले को कांग्रेस के सभी पुरूष पार्षदों के जीतने की जिम्मेदारी सौपी थी। इन सभी ने संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए संगठन के विश्वास पर खरा उतरकर नपा में कांग्रेस की सरकार बनाने में सफलता हासिल की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours