मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने खण्डवा जिले के मांधाता में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का श्रवण किया

Estimated read time 1 min read
  • गांव से शहर आकर अपना उत्पाद बेचने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
  • ‘मन की बात’ राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रेरणादायी संवाद
  • प्रधानमंत्री जी का संवाद देशवासियों को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलाव के लिए करता है प्रेरित- डॉ. मोहन यादव
  • ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लें कार्यकर्ता
  • प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम – श्री हेमंत खण्डेलवाल
  • प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम
  • ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-जन को नई प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है – डॉ. महेन्द्र सिंह

भोपाल/बैतूल/खण्डवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 258 स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 223 पर ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित श्री ओमकार पवार के कृषि फार्म में एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा के ग्राम भोसली, बूथ क्र. 51 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कृषकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों के साथ श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला अनूठा मंच है, जो नागरिकों की उपलब्धियों सामने लाने के साथ और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रोत्साहित करता है। यह राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला संवाद है, जिसकी सबसे बड़ी विशेषता सकारात्मकता और राष्ट्रहित केंद्रित दृष्टि है। राज्य सरकार हर स्थिति में किसानों की आय बढ़ाएगी। गांव से शहर आकर सामान बेचने वाले किसानों की जान बचाने के लिए सरकार उन्हें हेलमेट देगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर की प्रतिभाओं, नवाचारों और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने वाला प्रभावी मंच है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि हम सभी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम प्रेरक कहानियों और नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान दिला रहा है। जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण को नई गति और जन-जन को नई प्रेरणा मिल रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर किसानों व आमजन के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का श्रवण किया।  
हमारी सरकार जो कहती है वह करती है, भावांतर योजना से किसानों को लाभ देकर वचन निभा रहे-डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जो निर्णय करती है, उसे लागू करती है। हमने आज 2625 रुपये क्विंटल के दाम देकर 1 करोड़, 4 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक हमने अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा लगभग 14 लाख किसानों से गेहूं खरीदने का रिकॉर्ड भी मध्यप्रदेश सरकार ने बनाया है। यह हमारी सरकार के काम करने का तरीका है। उन्होंने कहा कि सरकार सोयाबीन के लिए भावांतर योजना के माध्यम से किसानांे को लाभ देकर वचन को निभा रही है। हमारी सरकार उड़द को भी प्रोत्साहन दे रही है। पहली बार हम उड़द पर बोनस दे रहे हैं। मुझे प्रसन्नता है कि दालों के उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में नंबर-1 है। हम उसमें और आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम खेती पर जोर दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ कारखानों के माध्यम से दालों का उत्पादन भी यहीं करने की कोशिश कर रहे हैं। तुअर दाल के आयात पर कारखानों को टैक्स की छूट देकर हमने वचन निभाया। कपास से लेकर कई चीजों में सरकार सभी को लाभ दे रही है। आने वाले समय में बरसात के बाद जब रबी की फसल आएगी तब हम दिन में बिजली देकर किसानों को कठिनाइयों से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जिन्होंने उड़द लगाई, मूंग लगाया, उनका पंजीयन भी सरकार ने शुरू कर दिया है। हम मूंग की खरीदी भी करने वाले हैं। मूंग के साथ जो उड़द लगाया है, उसे हम 600 रुपये क्विंटल का विशेष बोनस देंगे।
सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता व महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब-युवा-अन्नदाता-महिलाओं के लिए भी काम कर रही है। किसान दूध-फल-सब्जी जैसे सामान मोटरसाइकिल पर गांव से शहर लाते हैं। हेलमेट न होने की वजह से उन पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। हमारी सरकार हेलमेट देकर किसानों की जान बचाएगी। इस तरह हम दुर्घटनाओं को भी रोकेंगे और किसानों को सुरक्षा की गारंटी भी मिलेगी। दूध उत्पादन को लेकर भी हमारी सरकार योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनवा रही है। हम गौ-माता का पालन करने वालों को प्रति गाय 40 रुपये रोज भुगतान कर रहे हैं। ताकि, गौमाता को भूखा न रहना पड़े। नेशनल डेयरी बोर्ड के माध्यम से हम दूध का कलेक्शन 15 लाख लीटर तक पहुंचाया है। हमें दूध उत्पादन में देश में 20 फीसदी का योगदान करना है। इस तरह हमारे किसानों की आय दूध के माध्यम से भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति, विज्ञान, स्वच्छता, कृषि और सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों पर देशवासियों को प्रेरक संदेश प्राप्त होते हैं, जो जन-जागरण और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को गति देते हैं। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सकारात्मकता और राष्ट्रहित केंद्रित दृष्टि है। राजनीतिक विषयों से परे रहकर समाज, संस्कृति, नवाचार और जनसेवा से जुड़े प्रेरक उदाहरणों को प्रमुखता दी जाती है। यह कार्यक्रम देश में सकारात्मक सोच को मजबूत करने और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन गया है। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती बबिता परमार, सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी एवं विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।
नवाचारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई दिशा देता है ‘मन की बात’- श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर की प्रतिभाओं, नवाचारों और समाज एवं राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने लाते हैं। यह कार्यक्रम वास्तव में जनभावनाओं का प्रतिबिंब है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को नई दिशा प्रदान करता है। यदि प्रत्येक नागरिक ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का संकल्प लंे, तो विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिलेगी। मध्यप्रदेश के अधिकांष बूथों पर किसानों के घरों और खेतों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया, जो भाजपा की जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी का उल्लेख करते हुए नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है। उन्होंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादित आमों की वैश्विक बाजारों तक बढ़ती पहुंच का उल्लेख करते हुए इसे भारतीय किसानों की मेहनत और कृषि उत्पादों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण बताया।
यह कार्यक्रम करोड़ों देशवासियों को सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देता है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने नीदरलैंड्स से भारत को वापस सौंपी गई चोलकालीन ऐतिहासिक ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते खगोल विज्ञान के प्रति आकर्षण और वैज्ञानिक सोच को देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया। प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज देश की सकारात्मक कहानियों, नवाचारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक उदाहरणों का सशक्त मंच बन चुका है, जो करोड़ों देशवासियों को समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने वरिष्ठ एवं प्रगतिशील किसानों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री महेश्वर सिंह चंदेल, मंडल महामंत्री श्री कमलकिशोर मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रेवती प्रसाद सरले, बूथ अध्यक्ष श्री जितेंद्र राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अनिल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी समाज में सकारात्मक सोच का कर रहे प्रसार – डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरक कहानियों, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को देश के सामने लाते हैं, जिससे लोगों को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को नवाचार और जनभागीदारी की नई दृष्टि दी है। ‘मन की बात’ के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों को बढ़ावा मिला है। इससे समाज में सकारात्मक सोच विकसित हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘मन की बात’ के माध्यम से युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने भोपाल एवं श्री शुक्ला ने रीवा में सुनी ‘मन की बात’
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल के अरेरा मंडल के बूथ क्रमांक 182, बिट्टन मार्केट पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने रीवा विधानसभा के बूथ क्रमांक 87 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

More From Author

+ There are no comments

Add yours