सारनी। जिलेभर में मास्क मैन के रूप में पहचान बनाने वाले सुनील सरियाम ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर कुछ अनोखे तरीके से मनाई। जहां मास्कमैन सुनील सरियाम ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं नपा कार्यालय में आए आमजन को हाथ सेनिट्राइज कराकर एन-95, मास्क वितरित किया। इस दौरान मास्कमैन सरियाम ने नपा में सभी को एन-95 मास्क बांटते हुए कहा कि आप सभी को मास्क लगाकर रखना एवं कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु हमेशा शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना है। जबकि मास्कमैन सरियाम ने बताया कि उनके द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर कुछ आयोजन लाख करते हुए एन-95 मास्क का वितरण इसलिए किया गया क्योंकि कोरोना काल के समय में मास्क पहनना, सैनिटाइज, शारीरिक दूरी बनाना अति-आवश्यक है। गौरतलब हो कि कोरोनाकाल के समय में मास्कमैन सरियाम के द्वारा लाखों मास्क का वितरण जिले सहित अन्य जिलों में किया जा चुका है और लोगों को कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु निर्देश भी दिए गए हैं। जबकि इस सप्ताह मास्क में सुनील सरियाम के द्वारा एक लाख से अधिक लोगों को मास्क बांटा गया है, जिसमें कि कपड़े, सर्जिकल एवं एन-95 मास्क शामिल है। इन मास्को के वितरण को लेकर श्री सरियाम ने कहा कि उनके द्वारा पिछले 1 हफ्ते के अंदर एक लाख लोगों को मास्क वितरित करना लक्ष्य नहीं था, उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाना तथा मास्क पहनने के प्रति जागरूक करना था, जिस कारण अब लोग जागरूक भी हो रहे हैं। वही मास्क वितरित करने के दौरान सुनील सरियाम, राकेश नामदेव, हरदेव इवने, भीम बहादुर थापा, विनय मालवीय, प्रकाश शिवहरे सहित अन्य लोग शामिल रहे। हालांकि मास्कमैन के नाम से जिले में अपनी पहचान बनाने पर श्री सरियाम को डिटोल के माध्यम से सम्मानित भी किया गया है। डिटोल के माध्यम से श्री सरियाम की छायाप्रति को अपने उत्पादों पर फोटो प्रकाशित कर सम्मान दिया है।
मास्क मैन सरियाम का सेवा कार्य जारी, वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया एन-95 मास्क वितरित
+ There are no comments
Add yours