महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सारणी शहर में निकली भव्य शिव बारात

Estimated read time 1 min read
  • जगह जगह शिव बारात की भव्य स्वागत किया गया

सारणी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सारणी शहर में निकली भव्य शिव बारात सैकड़ो लोग हुए शामिल हर वर्ग ने शिव गोरा के विवाह में शामिल होने का सौभाग्य पाया।
महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता शक्ति के मिलन का एक महत्वपूर्ण उत्सव है प्रत्येक वर्ष इसे शिव-गौरी के विवाह समारोह के रूप में मनाया जाता है. शिवरात्रि के अवसर पर श्री शिव बारात का आयोजन श्री कल्याणेश्वर शिव परिवार समिति के द्वारा कराया जाता है
श्री कल्यानेश्वर शिव मंदिर के आचार्य संतोष शर्मा ने बताया कि विगत तीन वर्षों से शिव बारात का आयोजन हो रहा है इस वर्ष भी शिव बारात का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जन शैलाब जुटा
मुख्य अतिथि के रूप में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के चीफ इंजीनियर वी के कैथवार जी उपस्थित रहे। वी के कैथवार जी ने सर्वप्रथम भोलेनाथ के स्वरूप की पूजन अर्चन किया तत्पश्चात विशेष अतिथि रंजीत सिंह ने भोलेनाथ के स्वरूप की आरती उतारी तत्पश्चात भोले की बारात शिव मंदिर के लिए रवाना हुई।
बारात श्री राम मंदिर से होते हुए सनी गेस्ट हाउस जय स्तंभ शॉपिंग सेंटर से होते हुए शिव मंदिर पहुंची शॉपिंग सेंटर में व्यापारी संघ द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी व उनके सहयोगी व्यापारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां पर वर पक्ष और वधू पक्ष की मिलनी कराई गई।
इस पूरे आयोजन में मुख्य रूप से तिरुपति ऐरेलू,जगदीश आहूजा, जीपी सिंह, जान पाण्डे, धर्मेंद्र राय, सुधीर यादव, अमर सिंह राणा, बिट्टू यादव, मुकेश यादव, योगेश बरडे, गोलू राजपूत, नवीन शिवहरे, संजय गुप्ता, तरुण पाल, रुपेन्द्र चौहान, भीम बहादूर थापा, मौजूद रहे।
शिव बारात को भव्य और सफल बनाने के लिए शिव परिवार के सभी सदस्यों ने उपस्थित सभी बारातियों का आभार व्यक्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours