बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में मंगलवार को सेना से सेवानिवृत होकर लौटे जिले के एक सैनिक का पार्टी कार्यकर्ताओ ने बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। जिले के प्रभातपटटन ब्लाक के ग्राम काजली निवासी हरिषंकर चैरे सेना में 17 वर्षो की सेवा करने के पश्चात सेवानिवृत होकर मंगलवार को बैतूल लौटे। रेल्वे स्टेषन से जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचने पर जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में श्री चैरे का बैंड बाजे एवं पुष्पहारो से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत विजय भवन में श्री चैरे ने पौधा रोपण भी किया। श्री चैरे वर्ष 2004 में भारतीय सेना के तोपखाना रेंजीमेंट में लाॅस नायक भर्ती हुए। उन्होने हैदराबाद ,सियाचिन ग्लेषियर, अंबाला, कुपवाडा, अनंतनाग, सिक्किम, कारगिल आदि स्थानो पर डयुटी की। सेवानिवृत्ती के समय वे फरीदकोट में तैनात थे। सेना से रिटायर श्री चैरे का जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, जिला महामंत्री जगदीष पंवार, जिला मंत्री रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, युवा मोर्चा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गायकी, कैलाष धोटे, सावन्या शेषकर, दीलिप जावंजाल, महेष्वरसिंह चंदेल, मोहित बनखेडे, लालू कसारे इत्यादि प्रमख्ुारूप से उपस्थित थे।
भाजपा कार्यालय में सेवानिवृत होकर लौटे सैनिक का स्वागत
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours