रानीपुर। श्रावण मासके प्रथम सोमवार को घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भोपाली के शिखर मंदिर से लेकर नीचे तक स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं से गंदगी न फैलाने की अपील की है। यह अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के तत्वाधान में चलाया गया जोकि शिखर मंदिर से लेकर नीचे अंबा माई मंदिर तक साफ सफाई जागरूकताअभियान चलाया गया एवं मंदिर परिसर व शिखर मंदिर पर किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने अपील की गई। इसके पश्चात प्राकृतिक स्त्रोत से निकलने वाले झरने से कांग्रेस कमेटी के सारे सदस्यों ने स्नान करने के पश्चात भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया वह प्रसादी वितरण किया गया। इस मौके पर बुधराम विश्वकर्मा, राजू काहार, जीवन वर्मा, राजू पांडे, सुभाष पांडे, मयंक महतो, अनिल ठेकेदार सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चलाया स्वच्छता अभियान
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours