बैतूल में शाम तक साढ़े तीन इंच गिरा पानी, कई मार्ग बाढ़ की वजह से बंद

Estimated read time 0 min read

बैतूल। बैतूल में शुक्रवार सुबह से अब तक हुई बारिश में साढ़े तीन इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक यहां मूसलाधार बारिश में 88.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने कल सुबह यानी शनिवार तक 204.5 यानि 8 इंच एस ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है। अब तक की बारिश से यहां नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया है। कई मार्ग बाढ़ की वजह से बंद हो गए हैं।

बैतूल जिले में रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। यहां कल से आज सुबह तक महज 5.6 एमएम बारिश हुई थी। लेकिन सुबह के बाद इसने रफ्तार पकड़ी तो यह सिलसला शाम के बाद भी बना हुआ है।स्थानीय मौसम केंद्र के मुताबिक सुबह से आज शाम 5 बजे तक यहां 3.55 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम केंद्र भोपाल ने यहां अन्य 7 जिलों की तरह अत्यधिक भारी वर्षा, गरज चमक की चेतवानी जारी कर इसका रेड अलर्ट भी घोषित किया है। केंद्र ने यहां कल सुबह तक 8 इंच बारिश होने का अनुमान जताया है।

बंद हुए कई रास्ते

सारणी क्षेत्र में तेज बारिश होने से तवा नदी में बाढ़ आ गई है। इससे सारणी से चोपना जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। नंदिया घाट से आवाजाही बंद होने से इस तरफ से करीब 35 गांव का सड़क संपर्क टूट गया है। इधर बैतूल इंदौर हाईवे पर कर्बला घाट पर माचना का पानी पुलिया के ऊपर से होकर जा रहा है। जिससे इस मार्ग से आवाजाही बंद कर दी गई है। अब इंदौर परत वा की ओर जाने वाले वाहनों को आठनेर मार्ग और बैतूल बाजार की ओर से हाईवे से होकर निकाला जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours