बाहर से आये हुये नागरिकों की स्क्रीनिंग

Estimated read time 1 min read

बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 एवं 12 मई 2020 को कुल 648 एवं 13 मई 2020 को सायं 5 बजे तक बाहर से आए 317 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सकों द्वारा नागरिकों को होम आईसोलेशन में रखी जाने वाली सावधानियों को बताकर होम आईसोलेट किया गया। डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. मनक धुर्वे एवं डॉ. नरेन्द्र ढड़ोरे तथा उनके दल सदस्यों द्वारा यह परीक्षण ओपन ऑडिटोरियम में किया गया। सभी बाहर से आये नागरिकों की जानकारी एवं मोबाइल नंबर विभाग द्वारा संधारित किये गये एवं संबंधित विकासखंड को इसकी सूचना भी दी गई।
बाहर से आये नागरिकों की स्क्रीनिंग के कार्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दल बनाये गये हैं, जिसमें चिकित्सक एवं कर्मचारी सम्मिलित हैं। जिनके द्वारा सतत् स्क्रीनिंग का कार्य जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि बाहर से जिले की सीमा के भीतर प्रवेश करने वाले कोई भी नागरिक अपनी एवं परिजनों की जानकारी को न छुपायें, स्वास्थ्य विभाग को अपनी जानकारी एवं आने की सूचना दें, यह आपके हित में है। किसी भी प्रकार की सूचना जिले के कॉल सेंटर्स नंबर 07141-230402 एवं 9479480956 एवं 07141-234351 एवं 9425008296 पर दी जा सकती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours