बाबूजी की याद में भाजपा नगर मंडल ने किया फल वितरण

Estimated read time 1 min read
  • पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल की पुण्यतिथि पर शासकीय अस्पताल मे किया गया फल वितरण

आमला। पूर्व सांसद एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार खंडेलवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा नगर मंडल आमला के द्वारा शासकीय चिकित्सालय आमला में इलाजरत मरीजों को ब्रेड बिस्किट फल वितरित किए गए।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल को याद करते हुए कहा कि कहा कि पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल बाबूजी हम सभी के प्रेरणा स्रोत रहे हैं एव उन्हीं के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर तक मजबूत हुई भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि । भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर  ने श्रद्धांजलि देते हुए कहां की आदरणीय बाबूजी  भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपने कार्यकाल में भाजपा संगठन विस्तार के  साथ-साथ उनके सांसद रहते हुए संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में  विकास संबंधी अनेकों अभूतपूर्व कार्य हुए इसीलिए उन्हें विकास पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ताओं द्वारा अपने आदर्श पुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले चिरौंजी पटेल मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले  राकेश धामोडे गोपेंद्र सिंह शिवपाल उबनारे लिखीराम साहू राजेश झा बसंत उडुकले अन्नू यादव सजय राठौर हरी यादव राजेश ढोलेकर भानु  चंदेलकर मुकेश राठौर मोहमद सफी खान प्रदीप चौहान मनोज कश्यप मधुकर महाजन नितिन खातरकर लक्ष्मण चौकीकर बद्दू बुखारे कमलेश अतुलकर  सदाराम झड़बडे एलडी साबले सुमित महतकर गणेश उधडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours