65 वें स्थापना दिवस पर पुलिस ने चलाया जागरूक अभियान

Estimated read time 0 min read

घोड़ाडोंगरी। आज घोड़ाडोंगरी पुलिस ने 65वें स्थापना दिवस पर चालानी कार्रवाई में 5700 रुपयों का राजस्व प्राप्त हुआ। घोडाडोंगरी पुलिस चौकी पर आज स्थानीय पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने बिना हेलमेट वाहन चलाने बिना बेल्ट फोर व्हीलर वाहन चलाने वालों पर पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई।चालानी कार्यवाही मैं पुलिस ने आज लोगों को 65 वें स्थापना दिवस पर वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की समझाइश देते हुए लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 17 चालान काट  5700 रू के चालान काटे।  घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि आज बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले व 3 सीट चलने वाले दुपहिया वाहनों पर कठोरता से चालानी कार्रवाई की यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चलानी कार्यवाही  चलाई गई। वही चालानी कार्रवाई में चौकी प्रभारी रवि शाक्य के साथ ए एस आई ब्रह्म देव मिश्रा ने भी फोर व्हीलर वाहन चालकों पर बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की वही पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले ऐसे 2 लोगों पर कार्रवाई की जो नशे में वाहन चला रहे थे जिनका प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। जो न्यायालय  से सुपर्दनामा नामा वह चालानी कार्रवाई होगी वही रवि शाक्य वह ब्रह्म देव मिश्रा ने लोगों को फूल देकर भी सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की समझाइश दी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours