बाइक चोरो का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Estimated read time 1 min read
  • 3 बाइक एवं इंजन हुआ बरामद
  • तीन आरोपियों धराए 2 की तलाश जारी

सारनी। पाथाखेड़ा पुलिस ने बाइक चोरो के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से तीन बाइक एवं एक बाइक का इंजन बरामद किया है। बरामद बाइक एवं इंजन कीमत करीबन दो लाख के आसपास आंकी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बगडोना से बाइक चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में बाइक चोरी का खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सारणी में फरियादी के अपराध क्रमाक 13/2022 धारा 379 भादवि आवेदक ज्ञानेश्वर भुमरकर निवासी पाथाखेडा ने रिपोर्ट किया की 4 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे मेरी मोटर सायकल सफेद रंग कि टीवीएस अपाची क्रमाक MP-48 MJ 6872 को बगडोना कालेज गेट के पास बालाजी टी स्टाल के सामने से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, जिनकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द विवेचना मे लिया गया। बाइक चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी के निर्देशन में एसडीओपी सारणी महेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा टीम का गठन किया गया। गठित टीम मे उपनिरीक्षक राहुल रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक एसएम हुसैन, आरक्षक सोनू सूर्यवंशी, आरक्षक गजानन्द, आरक्षक रमेश, आरक्षक आशीष, सैनिक विनोर की मुख्य भुमिका रही। प्रकरण की विवेचना दौरान सीसीटीवी कैमरा तथा मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की गयी मुखबिर सूचना के अनुसार सन्देही शिव कुमार उईके निवासी ग्राम जाजबोडी थाना सारणी से पूछताछ की गयी जिसने अपने साथी नरेन्द्र सलाम निवासी हीरापल्ला, शिवराज ईवने निवासी ग्राम जाजबोडी, रोहित मर्सकोले निवासी जाजबोडी, अमित मर्सकोले निवासी बन्दीढाना सालीढाना थाना सारणी के साथ मिलकर 4 जनवरी को कालेज गेट के पास से सफेद रंग की अपाची मोटर सायकल चोरी करना बताया तथा अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व में भी बगडोना थाना सारणी तथा छोटा महादेव भोपाली से भी एक टीवीएस स्पोर्ट तथा बजाज डिस्कवर मोटर सायकल चोरी करना तथा एक-एक मोटर सायकल सभी द्वारा आपस मे बांट लेना बाताया।आरोपियों शिव कुमार उईके साल निवासी ग्राम जाजबोडी, नरेन्द्र सलाम निवासी हीरापल्ला, शिवराज ईवने निवासी ग्राम जाजबोडी से तीन नग मोटर सायकल टीवीएस अपाची क्रमाक MP-48 MJ-6872 इंजन नम्बर 0E6KD2233887 चेचिस नम्बरMD634KE63D2K96449, बजाज डिस्कवर क्रमाक MP-48 MH 3303 इंजन नम्बर-JBZPDC01076 चेचिस नम्बरMD2A14AZ0DPC71351, टीवीएस स्पोर्ट मोटर सायकल क्रमाक MP48 MK-5215 इंजन नम्बर-CF5CE1024527 चेचिस नम्बरMD625MFSSEIC14631 है। जो पुलिस चौकी पाथाखेडा थाना तय सारणी मे जप्त की गयी है। अन्य आरोपी रोहित मर्सकोले निवासी जाजबोडी तथा अमित मर्सकोले निवासी बन्दीढाना सालीढाना थाना सारणी एवं अन्य मोटर सायकलो की तलाश जारी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours