सांसद हुए शामिल, दिए सुझाव
बैतूल। जल और भूमि प्रबंधन संस्थान ( वाल्मी ) और इंडियन नेषनल एसोसिएषन आॅफ द क्लब आॅफ रोम दिल्ली द्वारा वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में बैतूल-हरदा-हरसूद क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि द इंडियन नेषनल एसोसिएषन फाॅर द ब्लब रोम के सहयोग से म.प्र. जल और भूमि प्रबंधन द्वारा जल, जंगल और जमीन हेतू जिला बैतूल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। यह परियोजना जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) बैतूल और जिला पंचायत के सहयोग से संचालित की जा रही है। बैतूल जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किए जाने पर सांसद उइके द्वारा आभार व्यक्त किया गया। वेबीनार में सांसद दुर्गादास उइके के अलावा संजीव वर्मा निदेषक डीएमएफ खान मंत्रालय भारत सरकार ,मनोज श्रीवास्तव अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास म.प्र., राकेष सिंह कलेक्टर बैतूल, एमएल त्यागी सीईओ जिला पंचायत ,डीएमएफ जिले के 22 कलेक्टर ,सीइओ, निदेषक, उपनिदेषक, विज्ञान और खनन म.प्र. फाउंडेषन के वरिष्ठ समाज सेवी पत्रकार शामिल हुए। वेबीनार में निम्न बिंदुओ पर सभी ने अपने विचार साझा किए। एक सर्वागीण क्षेत्रीय विकास और आत्मनिर्भर गांव के लिए डीएमएफ की भूमिका खोज करना, जिला खनिज का इष्टतम उपयोग, राष्ट्रीय मानको के साथ विभिन्न विभागो और थीम वार संकेतक मैपिंग की योजनाओ का लाभ सुनिष्चित करने के लिए जिला खनिज फाउंडेषन के अभिसरण अवसर , षिक्षा विदो ,थिंक टैंक और सिविल सोसायटी के विचारो को समायोजित करते हुए नवाचारो को बढावा देने और प्राथमिकता देने के लिए रणनीति, मोबाईल एप्प के माध्यम से सभी हितधारको की भागीदारी के लिए अवसर प्रदान करके नई अंर्तदृष्टि प्रदान करने के लिए प्लेटफार्म का विकास करना।
प्रदेश विकास में जिला खनिज फाउंडेषन की भूमिका और संभावना विषय पर वेबीनार
+ There are no comments
Add yours