- गृह विभाग ने जारी किया आदेश, एआईजी योजना रहे हैं झारिया
बैतूल। आदिवासी पिटाई कांड के बाद हटाए गए बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी के स्थान पर गृह विभाग के पीएचक्यू में एआईजी रहे निश्छल झारिया को बैतूल एसपी पदस्थ किया है। उन्हें 10 जनवरी 22 को मध्यप्रदेश राज्य सेवा से प्रमोशन देकर ऑल इंडिया सर्विस में शामिल किया गया था। दो साल पहले ही उन्हें आईपीएस रैंक अवॉर्ड की गई है। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग ने फेरदबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। बैतूल में पुलिस अधीक्षक के रिक्त पद पर भी पदस्थापना कर दी गई है। गृह विभाग के अपर सचिव अन्नू भलावी द्वारा जारी आदेश के अनुसार झाबुआ के पुलिस अधीक्षक अगम जैन को सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल, एसपी निवाड़ी अंकित जायसवाल को एसपी नीमच, भोपाल की 25वीं वाहिनी से निश्चल झारिया को एसपी बैतूल के रूप में पदस्थ किया गया है।
क्राइम और योजना में रहे
आईपीएस निश्छल झरिया भोपाल में एडिशनल एसपी क्राइम रहे हैं। वे फिलहाल एआईजी योजना की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
+ There are no comments
Add yours