नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाला रहा मोदी 2 का पहला साल – गजेन्द्र पटेल

Estimated read time 1 min read

घोडाडोगरी, भैसदेही विस के कार्यकर्ताओ से किया संवाद
बैतूल । 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूसरे कार्यकाल का पहला साल नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाला रहा। इस एक साल में केन्द्र सरकार ने क्रांतिकारी फैसले लेकर दृढ ईच्छा शक्ति का परिचय दिया। उक्त उदगार खरगौन के सांसद एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने मंगलवार को भैसदेही ,घोडाडोगरी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से हुई बैठक में व्यक्त किए। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला विषेष रूप से उपस्थित थे। श्री पटेल ने दोनो विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस एक साल के निर्णयो से यह साल इतिहास में गौरवषाली रहेगा। उन्होने मोदी सरकार के पिछले साल की उपलब्धियो पर विस्तार पूर्वक बोलते हुए कार्यकर्ताओ से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। श्री पटेल ने कहा कि यह साल जनता के सपनो को साकार करने का भी था। उन्होेने राम मंदिर निर्माण और काष्मीर से धारा 370 ,35ए के हटाने के फैसलो को उदाहरण देते हुए कहा कि देष की सवा सौ करोड जनता के इस सपने को मोदी सरकार ने साकार कर अपनी संकल्पबद्वता का परिचय दिया। श्री पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमे इस संकट के समय आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री चाहते है कि भारत अब आत्मनिर्भरता की ओर बढें। प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओ की है। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने एवं आभार वीडियो कान्फ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन ने व्यक्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours