नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडलअध्यक्षो से मांगा सहयोग

Estimated read time 0 min read

वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर संगठन की गतिविधियो पर चर्चा
बैतूल।
 भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आमला,घोडाडोगरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षो से चर्चा कर उनसे सहयोग मांगा। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमो की बूथ तक क्रियान्वयन करने में मंडलो की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने कहा कि प्रदेष नेतृत्व ने उन पर जो विष्वास किया है उसे निभाने में मंडल अध्यक्षो का सहयोग जरूरी है। श्री शुक्ला ने सभी से सांगठनिक गतिविधियो पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि वैष्विक महामारी कोरोना संकट में केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार जनकल्याण की कई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इन योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को दिलाने में मंडल अध्यक्ष प्रमुख भूमिका निभाएं। वीडियो कांफे्रसिंग मंे मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, कांफ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन विधानसभा समन्वयक सहित दोनो विधानसभाओ के सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours