नगर पालिका परिषद सारणी में पोषण माह समारोह का कार्यक्रम किया गया

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी में शासन के निर्देशानुसार पोषण माह समारोह के कार्यक्रम को टेलीविजन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन में पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दुग्ध वितरण तथा लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के विषय को देखा एवं सुना गया। महिला बाल विकास के पोषण माह उत्सव कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम, नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर  थापा, महिला बाल विकास प्रभारी श्रीमती काशी धाकड़, पार्षद गण भीम बहादुर थापा, सुनंदा पाटिल, संतोष देशमुख, रेवाशंकर मगरदे, सुनीता यादव ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहने एवं राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि और नगर पालिका परिषद सारणी के अधिकारी कर्मचारी विनायक बागडे,  घनश्याम पांडे, शिवांगी जादौन, रमेश धोटे, केएल सोनारे, बृजलाल मरकाम, रामस्वरूप सतवंती, परसराम सराठे, प्रहलाद देशमुख, आदि मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours