नगर पालिका के दैवेभो कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर बीएमएस ने किया प्रदर्शन

  • भारतीय मजदूर संघ 20 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर विधायक के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

सारनी। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में नर्मदापुरम संभाग के विभाग प्रमुख महेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला मंत्री सुदामा सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश मंसुरिया, जिला संगठन मंत्री राजू लोदी एवं नगर पालिका संघ के जिला अध्यक्ष केके भावसार, जिला मंत्री हरिओम कुशवाहा द्वारा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शाशन के नाम जिला कलेक्टर बैतुल के माध्यम से नगर पालिकाओं में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडागरे एवं जिला कलेक्टर को सौप गया। ज्ञापन में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित, नियमित करने औऱ विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से राखी गई। इसके अलावा सातवें वेतन मान की बकाया राशि भुगतान कराने, समय पर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिलाने तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की  सेवा अवधि को भी कुल सेवा अवधि में गणना कर नियमित होने के पश्चात पेंशन का लाभ देने की, शारिरिक रूप से अक्षम, बीमार कर्मचारियों की मांग अनुसार उनके स्थान पर परिवार के किसी आश्रित व्यक्ति को नोकरी देने की मांग की गई। मेडिकल चिकित्सा बिल भुगतान का भी स्थानीय निकाय स्तर पर ही निराकरण करने की मांग करने के अलावा अन्य कर्मचारी हित की मांगे उठाई गई। इस मौके पर जिले भर की नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी व संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours