डॉ. रानू वर्मा का किया स्वागत, लम्बे समय से डॉक्टर की कमी झेल रहे बैतूल वासियो को इससे मिला निजात

Estimated read time 0 min read

बैतूल। पूर्व विधायक प्रतिनिधि लेखचन्द यादव ने बताया कि इस कोरोना काल मे डॉ रानू वर्मा का भोपाल से बैतूल आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है तथा जिला चिकित्सालय बैतूल में उनके आने से चिकित्सा सुविधा तथा मरीजो को एक अच्छा उपचार मिलेगा। पूर्व विधायक प्रतिनिधि लेखचन्द यादव ने जिला चिकित्सालय के आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं आमला सारणी के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, बैतूल सांसद दुर्गादास उइके, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, का आभार माना और आज डॉ रानू वर्मा के जिला चिकित्सालय पहुचने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरव ठाकुर, अनुसूचित जाति के जिला महामंत्री अनिल मण्डलकर, युवा मोर्चा के नगर मंत्री अखिलेश बघेल, सहित डॉ पांडे एवं डॉ नागले मुख्य रूप से उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours