- चौरे क्रिकेट क्लब बगड़ोना ने प्रिसा इलेवन व अंश इलेवन को हराकर सेमीफायनल मे पहुची
सारनी। पाथाखेड़ा स्थित स्व० अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार तहसीलदार .घोड़ाडोंगरी संतोष पथोरिया एवं चौकी प्रभारी दिलीप यादव कालीमाई व्यपारी संघ अध्यक्ष रमेश हरोड़े एव जनप्रतिनिधियो एव पार्षदो की गरिमामयी उपस्थित मे हुआ।
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में फ्लड लाइट लगने के लिए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने नगर पालिका अध्यक्ष किशोर पर उपाध्यक्ष जगदीश पवार का सम्मान किया । पहला मैच थलाइवा इलेवन चोपना व अंश इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया चोपना ने टास जीतकर पहले फिल्डीग करने का निर्णय लिया पहले बैटिंग करते हुए अंश इलेवन 10 ओवर मे 64 रन बनाये जवाबी पारी खेलने उतरी थलाइवा इलेवन 10 ओवर मे 61 रन ही बना सकी मैन आफ द मैच हसन रहे जिन्होने 32 गेन्द पर 47 रन बनाये।
दूसरा मैच चौरे कंप्यूटर बगड़ोना एव प्रिंसा इलेवन के बीच खेला गया चौरे कम्पूयटर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिसा इलेवन ने 10 ओवर मे 63 रन ही बना पाई। जवाबी पारी खेलते हुए चौरे कम्पूयटर ने मात्र 2 विकेट खोकर 4 ओवर मे 64 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से मैच जीत लिया मैन आफ द मैच का पुरुस्कार सोहेल 17 गेन्द पर 47 रन बनाने पर मिला। तीसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला चौरे कम्पूटर बगड़ोना और अंश इलेवन के बीच खेला गया अंश इलेवन ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर मे 45 रन बनाकर आउट हो गयी। जवाबी पारी खेलते हुए चौरे कम्पूटर बगड़ोना 4 ओवर मे 46 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। मैन आफ द मैच । सोहेल 22 रन व दो विकेट लेने पर अतिथियो ने प्रदान किया
+ There are no comments
Add yours