जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोशाला के पीछे सार्वजनिक कुएं की सफाई की

Estimated read time 1 min read
  • कुए से कचरा निकालकर किया साफ, ब्लीचिंग पाउडर से पानी की सफाई

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा अभियान के सोमवार 11 मई को वार्ड 1 स्थित गोशाला के पीछे स्थित सार्वजनिक कुएं की श्रमदान के माध्यम से सफाई की। कुएं से काई, पत्तियां और कचरा निकालने के बाद ब्लिचिंग डालकर साफ किया गया। नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। सोमवार को नपा की टीम वार्ड 1 स्थित गोशाला के पीछे स्थित कुएं की सफाई की। कुए से काई, पत्तियां निकाली गई। इसके आस-पास लगी झाडियों को साफ किया गया। इस मौके पर पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, गुरुस्वामी एरूलू, राजकुमार नागले, राहुल कापसे के अलावा अन्य नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours