- कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया वर्चुअल संवाद
बैतूल। 15 नवंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बैतूल जिले से लगभग 15 हजार जनजातिय समाज के लोग शामिल होगें। इसमें बडी संख्या में महिलाएं भी रहेगी। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने गौरव दिवस कार्यक्रम के जनपदो के प्रभारी, सह प्रभारी, जिला पदाधिकारियो, मंडल अध्यक्षो से वर्चुअल बैठक कर समीक्षा की। वर्चुअल बैठक में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का मार्ग दर्षन कार्यकर्ताओ को मिला। श्री शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो से जनजातिय समाज के लोग पारंपरिक वेषभूषा और नृत्यदल भी जाए इसका विषेष ध्यान रखना है। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व अच्छा हो इसकी सभी को चिंता करना है। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने जनपदवार व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होने कहा कि बसो में पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता साथ में रहे। सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि प्रदेष के लिए 15 नवंबर का दिन स्वर्णिम होगा। जब देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय समाज के लोगो के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगें। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और एकता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही संगठन की दृष्टि से भी पार्टी के लिए शुभ होगा। श्री उइके ने कहा कि बैतूल जिला हमेषा ही संगठन की अपेक्षा में अव्वल रहा है। इस कार्यक्रम में भी हमारे जिले का प्रदर्षन बहुत अच्छा और अति उत्तम होगा ऐसा मेरा विष्वास है। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जिले से अधिक से अधिक संख्या में जनजातीय समाज के भाई बहन भोपाल पहुंचे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओ को पूरी ताकत लगानी है। वर्चुअल बैठक का समन्वय अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेष मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन ने किया।
+ There are no comments
Add yours