- क्रिकेट प्रेमी में देखने को मिला उत्साह का माहौल
घोड़ाडोंगरी। घोड़ाड़ोगरी नगर के सतपुड़ा क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वधान से क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ हुआ जिसमें पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी दानिश अहमद खान, भाजपा नेता विशाल बतरा, राजेंद्र मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो वरिष्ठ भाजपा नेता मारुति राव सोनारे,प्रशांत गावंडे, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उईके कांग्रेस नेता कृष्णराव खातरकर, सोनू खनूजा ,देवीप्रसाद जायसवाल, इंदल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे वही समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, संरक्षक समीर पाठक, उपाध्यक्ष गोविंदा अग्रवाल, तीर्थराज माथनकर,आशीष वागद्रे, सचिव अरविंद गायकवाड, सह सचिव सिद्धार्थ बिहारे, नरेंद्र चोकसे मीडिया प्रभारी दीपक धोटे सहित समिति के कपूर वर्मा, राजा खान, मुकेश गायकवाड, प्रशांत उईके, दिनेश अतुलकर, चंद्रशेखर सामरे, लक्की युवने, कमलेश माझी,बडू ठाकुर उपस्थित थेटूर्नामेंट का शुभारंभ मैच भगवा भारत घोड़ाडोंगरी विरुद्ध रतनपुर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 158 रन का विशाल लक्ष्य बनाया जिसका पीछा करते हुए रतनपुर की टीम निर्धारित हो ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भगवा भारत के खिलाड़ी बालाजी सिंदूर को मैन ऑफ द मैच दिया गया उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल उईके , विशाल बतरा,राजेश महतो राजेन्द्र मालवीय,प्रशांत गावंडे,तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, सीईओ दानिश खान ने उद्बोधन में फ्रेंड्स क्लब को आयोजन के लिए बधाई देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही खिलाड़ियों व क्रिकेट ग्राउंड को शासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के सदस्य आभाष मिश्रा ने किया |
+ There are no comments
Add yours