सारनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नो प्लास्टिक अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारणी क्षेत्र के जिन घरों में घरेलू खाद का निर्माण किया जा रहा है। नगर पालिका के मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम एवं इस अभियान के नोडल अधिकारी कमलकिशोर भावसार के आदेश अनुसार उन घरों में पहुंच कर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र बांटे गए। साथ ही बाजारों में पहुंच कर पॉलीथिन का उपयोग ना करने की सलाह दी गई। एवं कर्मचारी निराकार सागर,बृजेश बामने,बालकराम यादव द्वारा निशुल्क कपड़े की थैली बांटे गए। स्कूलों में पहुंचकर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के वीडियो संदेश विद्यार्थियों को दिए गए।
घरेलू खाद निर्माण करने वाले घरों में नगर पालिका द्वारा प्रशस्ति पत्र बांटे गए
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours