खेल प्रेमियों ने माना हेमंत का आभार, विगत दिनों शहर के खिलाड़ियों ने किया था अनुरोध

Estimated read time 1 min read

बैतूल। पूर्व खिलाड़ियों द्वारा आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य हेमंत खंडेलवाल से पिछले दिनों मिले थे जिसमें खिलाडियों ने बैतूल के सभी ग्राउंड खोले जाने को लेकर आग्रह किया था,उसी दिन एसपी सिमाला प्रसाद ने पुलिस ग्राउंड नियमों के साथ खोलने के आदेश दे दिए थे उसके बाद शनिवार कलेक्टर राकेश सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम और मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम को खोले जाने के आदेश जारी किए है,ज्ञात हो की खेल दिवस पर एक वेबीनार शिवाजी स्पोर्ट्स एकेडमी और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच वेबिनार आयोजित किया था  जिसमें कोरोना काल में खेलों के संचालन को लेकर अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं खेल विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी थी जिसको लेकर पूर्व खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य हेमंत खंडेलवाल से मिला था इस पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर  खेल मैदान जल्द खुलवाने जाने का आश्वासन दिया था जिसके परिणाम स्वरूप सभी ग्राउंड के आदेश कलेक्टर राकेश सिंह द्वारा जारी कर दिये गए हैं सभी खिलाड़ियों ने हेमंत खंडेलवाल को का आभार माना,इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला भी मौजूद थेlहेमन्त खंडेलवाल के आभार मानने वालों में कैलाश सिंह ठाकुर,श्रीनिवास दवंडे,रमेश भाटिया,लल्ली वर्मा,राकेश वाजपई,जगेंद्र सिंह तोमर,हेमंत बब्लू दुबे,अतीत पवांर,सुनील सूर्यवंशी,अजीज खान,राजेश सोनी,आदित्य पवांर,मोहसीन खान,सोनू ठाकुर,अनुराग सीटोके,धीराज भारती शारिक ख़ान ने आभार व्यक्त कियाl

More From Author

+ There are no comments

Add yours