कोरोना से लडाई में कार्यकर्ता समाज को जागरूक करे – भाजपा

Estimated read time 0 min read

नागरिको से जनता कफ्र्यू को सफल बनाने की अपील  
बैतूल।
 भाजपा सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने जिले की जनता से कोरोना की लडाई में सहयोग देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 22 मार्च रविवार को जनता कफ्र्यू को सफल बनाने का आव्हान किया है। पार्टी नेताओ ने कहा कि सभी लोग आज रविवार को सुबह 7 बजे तक अपने अपने घरो से बाहर न निकले। उन्होेने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओ से अपील की है कि इस दौरान कोई भी सामूहिक आयोजन न किए जाए, हाथ मिलाने की बजाए दूर से नमस्कार करे, गले न मिले। पार्टी नेताओ ने कार्यकर्ताओ से कहा कि वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम के चलते उत्साह का प्रदर्षन सामूहिक रूप से नही करें। आवष्यक हो तो मोबाईल,टेलीफोन, सोषल मीडिया के माध्यम से करें। कार्यकर्ता इस महामारी से सतर्क रहते हुए जनता को भी जागरूक करें। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours